राजौंद में कार की चपेट में आने से एक महिला व उसका बेटा घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। राजौंद थाना में दी शिकायत में राजौंद निवासी अनारकली ने बताया कि 29 अप्रैल को बेटे लवकुश के साथ खेतों से पशुओं का चारा लेकर रिक्शा रेहड़ी में रखकर वापस अपने घर आ रही थी। जब वे पुराने अस्पताल के पास पहुंचे तो वहां पर खड़ी एक कार चालक ने उनकी रिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें वह व उसका लड़का सड़क पर नीचे गिर गया। चोट ज्यादा होने के कारण उसके उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।