फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कैथल के गांव बाकल में मां व 2 बेटियों ने एक साथ की आत्महत्या, मृतका पूजा दो दिन पहले आई थी अपने मायके

Sat, 31 May 2025 10:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

कैथल से दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। जिसमें एक मां व दो बेटियों ने आत्महत्या कर ली। मृतका पूजा दो दिन पहले ही आई थी अपने मायके में मां के पास आई थी।
विज्ञापन
मां और बेटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाकल गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। गांव के एक ही परिवार की तीन महिलाओं में मां और उसकी दो बेटियों ने घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना वीरवार देर शाम की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान गुड्डी देवी (उम्र लगभग 50 वर्ष), उनकी बड़ी बेटी निशा और छोटी बेटी पूजा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार गुड्डी बाकल में अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनकी छोटी बेटी पूजा की शादी कुछ महीने पहले ही कैथल के बंदराना गांव में हुई थी। पूजा दो दिन पहले ही अपने मायके आई थी। वहीं, बड़ी बेटी निशा की शादी करनाल जिले के माजरा रोडान गांव में हुई थी और उसके पति अमेरिका में रहते हैं।  गुड्डी देवी का एक बेटा भी अमेरिका में ही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पड़ोसियों और रिश्तेदारों का कहना है कि  किसी ने भी इस तरह के कदम की आशंका नहीं की थी। गांव में मातम का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर गहरे सदमे में हैं। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है l अभी वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें