फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रोडक्शन वारंट पर ‘मोटा’ को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पर्स व मोबाइल छीनने के मामले में नामित अपराधी जींद के गांव कहसून निवासी साहिल उर्फ मोटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रदीप ने बताया कि जरनैल सिंह नंदसिंहवाला की शिकायत के अनुसार वह उसके चाचा रामकुमार के साथ 24 मार्च 2021 को बुढ़ाखेड़ा गांव में बाइक पर जा रहा था। रास्ते में एक बाइक पर आए तीन युवकों ने बाइक रुकवाई व हाथापाई कर मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हो गए। इस बारे में थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मामले में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। वांछित आरोपी साहिल गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गया। इस कारण न्यायालय ने उसको छह अगस्त 2022 को पीओ घोषित कर दिया था। तीन अक्तूबर 2022 को पुलिस की टीम साहिल को पकड़ने के लिए कहसून गांव में गई थी। वहां से पुलिस ने आरोपी साहिल को काबू कर लिया था, लेकिन उसके माता-पिता व अन्य व्यक्तियों ने पुलिस से हाथापाई करके साहिल को छुड़वा कर भगा दिया। इसमें पुलिस कर्मचारियों को चोटें भी आई थी। इस संबंध में थाना उचाना में मामला दर्ज किया गया। मामले में आरोपी साहिल को उचाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह जिला जेल जींद में बंद था। उसकी इस मामले में गिरफ्तारी के लिए अदालत के मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें