फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिले में 10,222 जगहों पर हुई मच्छरों के लार्वा की जांच

Tue, 08 Oct 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को जिलेभर के 10 हजार 222 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। इस दौरान 61 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 18 जगहों पर लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व सफाई को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अब तक 2350 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 2091 जगहों पर डेंगू का - लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। अब तक जिले में 13 लाख 34 हजार 470 घरों की जांच की जा चुकी है। जिले में डेंगू के सात केस मिल चुके है। जबकि दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

उधर, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। कूलर में अगर पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ढकने वाले कपड़े पहनें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे के तौर पर मनाने की एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल जिलेभर हेल्थ डिपार्टमेंट की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही है। संवाद
विज्ञापन


अब तक जिले भर के ग्रामीण व अर्बन एरिया में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि 69 हजार 852 लोगों को बुखार मिला, जिनके ब्लड के - सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें