फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सर्वे में 20 जगह मिला मच्छरों का लार्वा

Tue, 15 Oct 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को जिलेभर के 10 हजार 254 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 20 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया गया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया। 34 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। अब तक 2614 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 2185 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। अब तक जिले में नौ केस डेंगू के मिले हैं, जो राहत की खबर है। क्योंकि पिछले साल डेंगू के 118 केस पूरे जिले में मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को ड्राई-डे के तौर पर मनाने की एडवाइजरी जारी की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें