फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सर्वे में 15 जगहों पर मिला मच्छरों का लार्वा

Fri, 06 Sep 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वीरवार को जिलेभर के 10 हजार 30 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। इस दौरान 18 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 15 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया।
विज्ञापन

अब तक 1844 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 1760 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। अब तक जिले में 11 लाख चार हजार 348 घरों की जांच की जा चुकी है। जिले में डेंगू के तीन केस मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक रविवार को ड्राई डे के तौर पर मनाने की एडवाइजरी जारी की है। जांच में 69 हजार 852 लोगों को बुखार मिला है जिनके रक्त के सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें