फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी का आयोजन, संगत में उत्साह

विज्ञापन
प्रभात फेरी की संध्या पर कीर्तन करते हुए कथा वाचक गुरजीत सिंह सिद्धू। संवाद
विज्ञापन
गुहला चीका। गुरुद्वारा श्री पातशाही छठी और नौवीं साहिब चीका में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 18वीं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभातफेरी सुबह अमृतवेले गुरुद्वारा साहिब में हुई। प्रभातफेरी में संगत ने शबद-कीर्तन, गुरबाणी का पाठ और वाहेगुरु के जाप के साथ भाग लिया। गुरुद्वारा प्रबंधक हरकीर्तन सिंह ने कहा कि प्रभातफेरी का मुख्य उद्देश्य गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से युवाओं को गुरबाणी व गुरु इतिहास से जोड़ा जा रहा है ताकि वे नशों से दूर रहकर गुरु मर्यादा में जीवन बिताएं। इस अवसर पर हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबर मेजर सिंह गुहला विशेष रूप से पहुंचे और संगत को गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया। मेजर सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को एकता, भाईचारे और सच्चाई का संदेश दिया। उन्होंने जात-पात, ऊंच-नीच का विरोध कर सबको एक परमात्मा की संतान बताया। गुरु साहिब का संदेश है कि नाम जपो, किरत करो और वंड छको। यदि हम इन तीन सिद्धांतों को जीवन में अपना लें तो समाज में कोई दुख नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने की सबसे अधिक जरूरत है। युवा नशों से दूर रहकर शिक्षा और सेवा की ओर ध्यान दें।

प्रभात फेरी की संध्या पर कीर्तन करते हुए कथा वाचक गुरजीत सिंह सिद्धू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें