फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल के आईटीआई में 900 से अधिक आवेदन

Tue, 10 Jun 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर का राजकीय आईटीआई युवाओं की पहली पसंद बनकर उभरा है। यहां 6 जून से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत महज चार दिनों में अब तक 900 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। सुबह से शाम तक हेल्प डेस्क पर आवेदन जमा करवाने के लिए युवाओं की कतारें देखी जा रही हैं। संस्थान में ऑनलाइन फार्म भरने की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है।

गौरतलब है कि जिले में कुल 18 आईटीआई (नौ राजकीय व नौ निजी) संचालित हो रहे हैं, जिनमें 20 जून तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। पिछले वर्ष राजकीय आईटीआई कैथल प्रदेश के टॉप-10 संस्थानों में शामिल रहा था, जबकि इस वर्ष यह शीर्ष पर पहुंचने की ओर अग्रसर दिख रहा है।
विज्ञापन


इस समय राजकीय आईटीआई कैथल में कुल 28 ट्रेड के 78 यूनिट संचालित हो रहे हैं, जिनमें इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग दोनों प्रकार के कोर्स शामिल हैं। इनकी अवधि एक से दो वर्ष तक की है। अधिकांश इंजीनियरिंग कोर्स दो वर्षीय हैं, जबकि नॉन-इंजीनियरिंग कोर्स एक वर्षीय हैं।
विज्ञापन


आईटीआई के दाखिला प्रभारी संजय ने बताया कि संस्थान में अब तक 900 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 जून तक ऑनलाइन जारी रहेगी।







हमारा उद्देश्य युवाओं को कम लागत में रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना है।

संस्थान में संचालित प्रमुख कोर्स

इंजीनियरिंग ट्रेड्स : प्लंबर, फीटर, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, वेल्डर, टर्नर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक व्हीकल, ड्राफ्ट्समैन सिविल, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट ग्राइंडर, टूल एंड डाई मेकर, टीपीईए, टीपीईएस, फायर टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट, वुडवर्क टेक्नीशियन, सॉयल टेस्टिंग।

नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड्स: कंप्यूटर ऑपरेटर कम प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, सीएचएनएम, एसएसए (अंग्रेजी व हिंदी), ड्रेस मेकिंग, सिलाई टेक्नोलॉजी, पेंटर जनरल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें