फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जींद रैली में भेजी 75 से अधिक बसें, भटके यात्री

Mon, 25 Nov 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री की रैली में कैथल डिपो से 75 से अधिक बसें भेज दी। इस कारण यात्रियों को काफी भटकना पड़ा। इस दौरान डिपो प्रबंधन की ओर से कुरुक्षेत्र, हिसार, असंध और चीका रूट पर बसों को कम किया गया।

इसके साथ ही ग्रामीण रूटों पर भी बसों की संख्या घटाई गई। बसों की संख्या कम होने के बाद यात्रियों को काफी परेशानी हुई। बता दें कि रविवार को अवकाश होने के चलते दोपहर के समय अधिक भीड़ हुई। ऐसे में बसों की कमी होने पर यात्रियों को बसें नहीं मिली।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इन बसों को जिले के गांवों से लोगों को जीद की रैली में ले जाने के लिए भेजा गया था। इन बसों के रैली में जाने के चलते रूटों पर बसों की संख्या काफी कम हुई। इस स्थिति में यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

बसों के जींद भेजे जाने के चलते यात्रियों को स्थानीय सहित लंबे रूटों पर बसों की सुविधा नहीं मिल पाई। यात्री बस स्टैंड पर घंटों तक बस आने का इंतजार करते रहे। इसके बावजूद यात्रियों को बस की सुविधा नहीं मिल पाई। रोडवेज बसों की इंतजार में यात्रियों को घंटों तक इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा तो वहीं इसका फायदा निजी बस संचालकों जमकर उठाया।
विज्ञापन


कैथल डिपो के यातायात प्रबंधक विरेंद्र पाल स्वामी ने बताया कि जींद में आयोजित कार्यक्रम में बसें सरकार के आदेशानुसार ही भेजी गई थी। लोगों को समस्या न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें