फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरकेएसडी में 3000 से अधिक आवेदन पहुंचे

Sat, 14 Jun 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले भर के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है। इसी कड़ी में आरकेएसडी पीजी कॉलेज में वीरवार तक 3016 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। कॉलेज परिसर में स्थापित हेल्प डेस्क पर भारी संख्या में विद्यार्थियों ने पहुंचकर दाखिला प्रक्रिया से संबंधित जानकारी ली।

प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मेहला ने बताया कि कॉलेज में उपलब्ध 12 स्नातक कार्यक्रमों में सबसे अधिक रुचि बीए प्रोग्राम में देखने को मिल रही है, जिसमें अब तक 1500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 82 छात्रों ने आरकेएसडी कॉलेज को अपनी पहली प्राथमिकता के रूप में चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिला प्रभारी डॉ. विकास भारद्वाज ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विभिन्न विषय संयोजनों की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बीए प्रोग्राम में सहायता प्राप्त श्रेणी में 53 तथा स्वयं वित्तपोषित श्रेणी में 16 विषय संयोजन उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे पंजीकरण से पहले हेल्प डेस्क पर जाकर उचित मार्गदर्शन प्राप्त करें।
विभिन्न संकायों में हुए आवेदन
कोर्स
सीटें
आवेदन

बीए (सहायता प्राप्त)
560
1501

बीए (सेल्फ फाइनेंस)
150
99

बीए (इवनिंग)
380
143

बीकॉम (सहायता प्राप्त)
160
492

बीकॉम (सेल्फ फाइनेंस)
80
158

बीकॉम (इवनिंग)
220
101

बीकॉम ऑनर्स (इवनिंग)
60
90

बीएससी (फिजिकल साइंस)
140
210

बीएससी (फिजिकल साइंस - सेल्फ फाइनेंस)
120
114

बीएससी (लाइफ साइंस)
80
209

बीएससी (लाइफ साइंस - सेल्फ फाइनेंस)
80
47

बीएससी (फिजिकल एजुकेशन - वित्त पोषित)
55
86

बीसीए (वित्त पोषित)
140
290

बीबीए (वित्त पोषित)
70
199

बीकॉम टैक्स (वित्त पोषित)
60
18

बीकॉम इंश्योरेंस (वित्त पोषित)
60
19

बी-वोकेशनल (वित्त पोषित)
30
10

कुल आवेदन : 3016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें