फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: यातायात नियमों की अनदेखी पर 22 लाख से ज्यादा जुर्माना

Sun, 05 Mar 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। यातायात पुलिस नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त हो गई है। फरवरी में 3179 वाहनों के चालान काटे हैं। इस दौरान 22 लाख 55 हजार 150 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है।
विज्ञापन


एसपी मकसूद अहमद ने बताया बिना हेलमेट के 278, ओवर स्पीड के 96, बिना सीट बेल्ट के 176, शराब पीकर वाहन चलाने के 22, वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग करने वालों के दो और नाबालिग के आठ चालान किए हैं। बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालकर क्षेत्र में दहशत पैदा करने वाले व मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेटों पर पुलिस की पैनी नजर रही है।

बुलेट के पटाखे बजाने वाले 57 लोगों के चालान किए हैं। अब सड़क पर साइलेंसर से पटाखे की आवाज निकालने में भारी गिरावट आई है जिससे नागरिकों व कालोनी वासियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि आमजन वाहन चलाते समय यातायात नियमों के प्रति लापरवाही बरतते है, जिस वजह से हम खुद के अलावा दूसरों के साथ धोखा करते हैं। इससे जान माल का नुकसान भी होता है। पुलिस का उद्देश्य चालान काटने का नहीं है बल्कि आमजन की जिंदगी बचाना है। सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओ में होने वाले जानमाल के नुकसान को कम करने के लिए पुलिस कटिबद्ध है। समाज के एक जिम्मेवार व समझदार नागरिक होने के नाते यातायात नियमों की पालन करें खुद की जिंदगी और अपनें परिवार की जिंदगी को सुरक्षित रखें । यातायात नियमो की अवेहलना करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें