फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिले में कमजोर पड़ा मानसून

Sat, 23 Aug 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह से शाम तक धूप-छांव और बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी, जो पूरी नहीं हो सकी। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि 24 अगस्त के बाद अब दोबारा मानसून सक्रिय होगा।

दिनभर की उमस और गर्मी के कारण अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान में मानसून कमजोर पड़ा है, लेकिन 25 अगस्त तक इसके सक्रिय होने और मध्यम बारिश की संभावना है। 23 अगस्त को कहीं-कहीं 12 सेंटीमीटर या उससे अधिक बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते आने वाले दिनों में हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें