फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नए बस स्टैंड पर बंदरों के झुंड से यात्री परेशान

विज्ञापन
कैथल के नए बस अड्डे की पार्किंग में खड़ी गाड़ी पर बैठा बंदर। संवाद
विज्ञापन
कैथल। शहर के नए बस स्टैंड पर इन दिनों बंदरों का आतंक यात्रियों और दुकानदारों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। बस स्टैंड परिसर में सुबह से शाम तक बंदरों के झुंड घूमते रहते हैं। ये बंदर खाने-पीने का सामान लेकर चल रहे यात्रियों को निशाना बनाते हैं और कई बार सामान छीनकर भाग जाते हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर लोगों ने कहा कि बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को होती है, जो बंदरों को देखकर घबरा जाते हैं। यात्रियों और दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड परिसर में इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए। उनका कहना है कि वन विभाग और संबंधित एजेंसियों की मदद से बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाए।

कैथल के नए बस अड्डे की पार्किंग में खड़ी गाड़ी पर बैठा बंदर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें