फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में बंदरों का उत्पात, लोग परेशान

Tue, 09 Dec 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। पिछले दिनों नगर पालिका की ओर से बंदरों को पकड़ कर जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन यह पूरी तरह असफल साबित हुई। बंदर पकड़ने की यह कार्रवाई केवल खानापूर्ति तक सीमित रही।

नागरिकों के अनुसार बंदर घर की रसोई में घुसकर खाने-पीने की चीजें तक भी उठा ले जाते हैं। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया जाता है, तो वे काटने को दौड़ते हैं। आए दिन नगर में घरों की छतों पर बंदरों के झुंड देखे जा सकते हैं। नागरिक रेखा शर्मा, कुलबीर, राजेश शर्मा, सिमरन, कुलदीप, अशोक, अमन और विरेंद्र ने बताया कि बंदरों के उत्पादत के कारण लोगों को गंभीर नुकसान हो रहा है और कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने कई बार नगर पालिका और जिला प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। नागरिकों ने प्रेस के माध्यम से नगर पालिका और जिला प्रशासन से बंदरों से निजात दिलवाने की गुहार लगाई है।राजौंद में बंदरों का उत्पात, लोग परेशान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें