ब्लॉक समिति सदस्या बनीं मोनिका
- फोटो : Kaithal
राजौंद। गांव सौंगल में ब्लॉक समिति सदस्य के लिए सर्वसम्मति बनी। वार्ड नंबर 13 से मोनिका देवी को ब्लॉक समिति सदस्य चुना। इस वार्ड में मोनिका देवी के अलावा किसी किसी उम्मीदवार ने नामांकन ही नहीं भरा था। जिस कारण शुक्रवार को जब नामांकन पत्र वापस लेने का समय बीता तो एक तरह से मोनिका देवी सर्वसम्मति से ब्लॉक समिति के 17 में से वार्ड नंबर 13 से सदस्य चुनीं गईं। मोनिका ने कहा कि क्षेत्र की सेवा के लिए वे हर संभव काम करेंगी। लोगों की समस्याओं को सुलझाने का काम किया जाएगा। सर्वसम्मति से चयन के लिए मोनिका देवी ने सभी वार्ड वासियों का आभार जताया।
वहीं रिटर्निंग अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 13 से एक ही फार्म मोनिका देवी ने भरा था। उनके मुकाबले किसी ने नामांकन नहीं भरा। जिस कारण उन्हें सर्वसम्मति से चुन लिया है। उन्होंने बताया कि पंचायत सदस्यों के 12 फार्म रद हुए हैं। इसके अलावा सरपंच पदों के लिए भरे गए तीन नामांकन पत्र रद हुए हैं।
उन्होंने बताया कि गांव कसान से सुदेश, सेरहधा से सुनीता रानी व मंडवाल से विशाल कौर सरपंच पद की उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद हुआ है। पंचायत सदस्यों में गांव किठाना से सुमन देवी वार्ड नंबर 5, गांव सेरदा से महेंद्रो देवी वार्ड नंबर चार गांव, गांव कोटडा से बबलू वार्ड नंबर सात, गांव कोटडा से अमनदीप कौर वार्ड नंबर 11, मंडवाल से सुमन वार्ड नंबर नौ, गांव सोंगल से पूनम देवी वार्ड नंबर चार, गांव सोंगल से सरोज वर्मा वार्ड नंबर नौ, गांव किछाना से सीमा वार्ड नंबर सात, गांव किछाना से मनजीत कौर वार्ड नंबर 12, गांव जाखौली कमान से सुनीता वार्ड नंबर 1, गांव जाखौली कमान से मनदीप कुमार वार्ड नंबर 12, गांव रोहेड़ा से कमलेश वार्ड नंबर तीन यह सभी 12 पंचायत सदस्यों के नामांकन रद हुए हैं।