नई अनाज अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने एक बार फिर से आवाज उठाई है कि कैथल में लेखराज एंड संस की ओर बकाया करीब 30 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दिलवाई जाए। आढ़तियों ने इस संबंध में पुलिस में भी शिकायत दी है।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल ने कहा कि लेखराज एंड संस चावल निर्यातक फर्म द्वारा पिछले कई महीने से आढ़तियों को गुमराह किया जा रहा है, पिछले दो-तीन सालों से आढ़तियों का भुगतान नहीं किया जा रहा। इस संबंध में आढ़ती कई बार पुलिस अधिकारियों से भी मिल चुके हैं । एसपी द्वारा भी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आढ़ती इस बात को ले चिंतित है कि इतनी बड़ी भारी रकम के न मिलने के कारण वे अपना काम कैसे चलाएंगे? उन्हें भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में मांग की गई कि उनके बकाया भुगतान तुरंत करवाया जाए व संबंधित चावल निर्यातक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर भारी संख्या में आढ़ती मौजूद थे।