पूंडरी। विश्व प्रसिद्ध फल्गु तीर्थ पर स्थित श्री फल्क ऋषि मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर वहां से नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
तीर्थ के पुरोहित जयगोपाल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात वे मंदिर को अच्छे से बंद करके गए थे। आज सुबह जब वे मंदिर में पहुंचे तो मंदिर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और चोरों ने वहां से 25 हजार रुपये की नकदी, चांदी के तीन छत्र, इनवरटर, बैटरी, माइक, कुछ अन्य सामान चुरा लिया।