फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी गणित की परीक्षा में मोना ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पाया तृतीय स्थान

विज्ञापन
Mona got third place in Kurukshetra University in MSc Mathematics examination - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
आईजी कॉलेज की एमएससी गणित द्वितीय सेमेस्टर की सात छात्राओं ने कॉलेज का नाम प्रदेश में रोशन किया है।
विज्ञापन

कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या आरती गर्ग ने बताया कि 12 नवंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा एमएससी का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें कॉलेज की छात्रा मोना ने 600 में से 583 अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में तीसरा, छात्रा रीतू ने 569/600 अंक प्राप्त कर 11वां, सुनीता ने 566/600 अंक प्राप्त कर 13 वां, छात्रा साक्षी मित्तल ने 565/600 अंक प्राप्त कर 14 वां, शोभा व शिवांगी चुघ 563/600 अंक प्राप्त कर 16वां व तनुपम ने 560/600 अंक प्राप्त कर 17वां स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं व प्राध्यापक वर्ग को बधाई दी। इस अवसर पर शिल्पा, ललिशा, साक्षी, निर्मला, अंकिता, प्रिया व सुरभि शर्मा मौजूद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें