फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धान की नमी, किसानों की परेशानी

Sun, 29 Sep 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में किसानों के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को शुरू हुई धान की सरकारी खरीद का कार्य शनिवार को प्रभावित रहा। इस दौरान नमी की मात्रा अधिक होने के कारण धान की सरकारी खरीद नहीं हो सकी। इस कारण किसानों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी।

गौरतलब है कि शुक्रवार को पहले दिन किसानों की ओर से सुबह के समय प्रदर्शन किया तो दोपहर के समय धान की सरकारी खरीद शुरू हो सकी थी। पहले दिन पीआर धान का भाव 2320 रुपये प्रति क्विंटल था।
विज्ञापन


शनिवार को शहर की किसी भी अनाज मंडी में धान की कोई ढेरी नहीं बिकी। इस दौरान सरकारी खरीद एजेंसियों ने धान में नमी की मात्रा अधिक बताई। कैथल की तीनों अनाज मंडियों में लगभग 40 हजार क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है। अनाज मंडी पूरी तरह से अब धान से अटने लगी है।

पिछले कई दिनों से अनाज मंडी में अपनी धान की फसल लिए बैठे किसान खरीद न होने के चलते विरोध कर रहे हैं। जगह-जगह किसानों के विरोध के चलते सरकार ने शुक्रवार खरीद करने के आदेश जारी कर दिए थे। पहले दिन धान की कुछ ढेरियां बिकी भी, लेकिन शनिवार को फिर से नमी ज्यादा होने के चलते खरीद शुरू नहीं हो सकी।

शुक्रवार शाम को हुई थी बारिश ः पिछले कई दिनों से मौसम खराब चल रहा है। जिले में कई स्थानों पर शुक्रवार शाम को तेज बारिश हुई थी। जिससे किसानों का मंडी में खुले में पड़ा धान भीग गया। पानी लगने की वजह से जो धान सूखा हुआ था वो भी गीला हो गया। इसी कारण शनिवार को फिर से धान की अधिकतर ढेरियो में नमी की मात्रा 20 प्रतिशत से ऊपर ही मिल रही है, जिससे किसानों की फसल बिकने में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।

किसानों को शांत करने के लिए कल एक बार सरकारी खरीद का दिखावा किया गया था, ताकि किसान शांत बैठ जाएं। अब शनिवार को फिर से धान की खरीद नहीं की गई। वे पिछले करीब एक सप्ताह से फसल को लिए मंडी में बैठे हुए हैं। - कर्ण सिंह, किसान
विज्ञापन


शनिवार को जब धान में नमी की मात्रा की जांच की तो तय मानक यानी 17 प्रतिशत से अधिक रही। इस कारण शनिवार को धान की सरकारी खरीद नहीं हो सकी। अब सोमवार से धान की सरकारी खरीद शुरू करेंगे। बसाऊ राम, सचिव, मार्केट कमेटी, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें