फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: यूपीएससी में मोहित को मिली दूसरी रैंक

Tue, 31 Dec 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। बालू गांव के मोहित धीमान ने संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में दूसरा रैंक हासिल कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। अब मोहित भू-वैज्ञानिक के तौर पर देश को अपनी सेवाएं देंगे।

सोमवार को गांव पहुंचने पर मोहित का ग्रामीणों ने नागरिक अभिनंदन किया। मोहित ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने कलायत के शिक्षा भारती स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की। बीएससी व एमएससी की परीक्षा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पूरी की। यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने दूसरा रैंक हासिल किया है।
विज्ञापन


मोहित के पिता कुलदीप धीमान ने बताया कि बचपन से ही मोहित पढ़ाई में अव्वल था। अन्य बच्चों की तरह से वह पैसे न खर्च कर मिलने वाले पैसों को जमा कर पुस्तकें खरीदता था और उनको पढ़ता था। मोहित की मेहनत के ही ये सुखद परिणाम मिले हैं। माता सुशीला देवी व दादा पृथ्वी ने मोहित की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन


सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट साहिल ने मोहित को बधाई दी। समाजसेवी गुरुदेव बालू ने कहा कि कुछ समय पूर्व ही इसी गांव के दीपक जागलान ने जज के पद पर नियुक्ति पाई थी। अबकी मोहित ने सिर ऊंचा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें