गुहला-चीका। हरियाणा स्कूल लेक्चरार एसोसिएशन खंड की गुहला की वीरवार को बैठक हुई। इसमें खंड गुहला के चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ प्राध्यापक पूर्व प्रधान जसकरण सिंह, पूर्व प्रधान रणजीत सिंह, गुरविंदर सिंह ग्रेवाल, यशपाल आर्य, उमेश वर्मा, अनिल शर्मा व नवीन बंसल के प्रयासों से इस बार खंड गुहला के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाबा में कार्यरत हिंदी प्राध्यापक मोहित सहगल को सर्वसम्मति से 3 वर्षों के लिए प्रधान चुन लिया गया। प्रधान चुने जाने के बाद मोहित सहगल ने विश्वास दिलाया कि संगठन में सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे व प्राध्यापकों की मांगों को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। इस मौके पर प्राध्यापक तरसेम सिंह, सुखदेव सिंह, पवन कुमार, अशोक बंसल, बलविंदर सिंह, सतीश पूनिया, सत्यवान मौजूद रहे। संवाद