फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने मॉडलिंग में बिखेरे जलवे

Mon, 18 Jan 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
लव डांस अकादमी ने पनीरी व मॉडलिंग के लिए विद्यार्थियों का ऑडिशन लिया जिसमें जिलेभर से करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ऑडिशन के बाद विद्यार्थी पनीरी कार्यक्रम व मिस मीडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेंगे। ऑडिशन के दौरान विद्यार्थियों ने हरियाणवी, पंजाबी गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इसके अलावा छात्राओं व शहर की युवतियों ने फैशन का जमकर रंग बिखेरा। युवतियों ने रैंप पर फिल्मी गीतों में खूब जलवा बिखेरते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लव डांस अकादमी के निदेशक लव शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों व महिलाओं के लिए एक मंच प्रदान करते हैं। ऑडिशन में प्रथम चरण में चुने गए 250 विद्यार्थियों को चुना गया था जिसमें से 48 विद्यार्थियों का आगामी वर्कशॉप के लिए चयन किया गया है।

इनका चयन : आर्चा सोभ्या, सिमरन, दिवांश, कुनाली, वंदना, यशवी, ज्योति, गरिमा शामिल हैं। डांस में नवनीत, राहुल, शिवानी, शिवम, मेघा, गरिमा, हंसिका, शिवांगी, अवनी, स्नेहा, सिमरन, देव सोभ्या, रूशाली, पलक, कुनाली, यश, दीक्षा, अमीशा, दीषिता, निधि, वनिता, सोनिका, वासुदरन, अभिषेक, सिंगिग में आशीष, अनिवेश, खुशी, लताशा, रूशाली, हिमांशु का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें