फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खराब सामान से बनाए मॉडल

Tue, 05 Mar 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में लगाई प्रदर्शनी के दौरान छात्राओं ने खराब सामान से मॉडल बनाकर प्रशंसा बटोरी। कॉलेज में कॉमर्स विभाग एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम सेल और ग्रीन एनर्जी एंड एनवायरमेंट ऑडिट सेल के तत्वावधान में वर्ल्ड सस्टेनेबल-डे के संदर्भ में एक गतिविधि का आयोजन करवाया गया। इस गतिविधि के दौरान वेस्ट मैनेजमेंट को विषय के रूप में रखते हुए, छात्राओं ने विभिन्न मॉडल व वस्तुएं बनाई। सभी संकाय की छात्राओं ने प्रदर्शनी में भाग लिया।

इस प्रदर्शनी में विभिन्न मॉडलों द्वारा छात्राओं ने वेस्ट से बेस्ट चीजें बनाने का उदाहरण पेश किया। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और समाचार पत्र, खाली बोतलें, मिट्टी से बहुत सारी वस्तुएं बनी देखकर उनकी सराहना की। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि प्राध्यापिकाओं ने शिक्षा के साथ-साथ अन्य ऐसी गतिविधियों का आयोजन करवाना, छात्राओं को अच्छे विचारों के साथ प्रशिक्षण देना और और प्रोत्साहन देना छात्राओं के लिए बहुत लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमर्स विभाग की प्राध्यापिका भावना ने छात्राओं की आकृतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आपने इतनी मेहनत से इन व्यर्थ वस्तुओं से इतनी बेहतरीन चीजें बनाकर एक बेहतर मिसाल प्रस्तुत की। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ से प्रियंका बिंदलिश, भावना, रितु गुप्ता, दीपिका, दीपिका गुप्ता, अनीशा और सुवेशा मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें