कैथल। शहर के सेक्टर-19 पार्क के पास दो भाइयों से मारपीट कर नकदी और जेवरात लूटने का मामला सामने आया है। फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी विजेंद्र ने बताया कि 13 जुलाई को वह अपने भाई अंकुर के साथ पार्क जा रहा था, तभी बज्जू, राजकुमार, अजय, विनोद और कल्लू समेत 9–10 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने अंकुर का मोबाइल फोन, विजेंद्र की चांदी की चेन व कड़ा और लगभग 18 हजार रुपये की नकदी छीन ली और भाग गए। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद