फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मोबाइल पोलिंग पार्टियां जिम्मेदारी से करें कार्य ः एडीसी

Thu, 16 May 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को भी उनके घर पर मतदान करवाने के लिए जो मोबाइल पोलिंग टीमें बनाई गई हैं, वे अपना कार्य जिम्मेदारी से करें। घर पर वोटिंग के दौरान बुजुर्ग व दिव्यांगजनों को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए और इस दौरान मतदान की गोपनीयता भी सुनिश्चित की जाए। यह निर्देश एडीसी एवं पूंडरी एआरओ सी जया श्रद्धा ने अधिकारियों को दिए हैं। एडीसी एवं पूंडरी एआरओ सी जया श्रद्धा बुधवार को जिला परिषद के हॉल में मोबाइल पोलिंग टीमों के लिए आयोजित प्रशिक्षण के दौरान बोल रही थी।
विज्ञापन

कहा कि विधानसभा पूंडरी क्षेत्र में कुल 253 मतदाताओं ने घर पर मतदान के लिए आवेदन किया है, जिसमें 85 वर्ष से अधिक आयु के 218 मतदाता व 55 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। कहा कि इन मतदाताओं को उनके घर पर मतदान से पूर्व मैसेज व फोन के माध्यम से इसकी पूर्व सूचना अवश्य दें। पोलिंग पार्टी में एक सेक्टर ऑफिसर, बीएलओ, पोलिंग अधिकारी, माईक्रो आब्जर्वर सहित एक वीडियोग्राफर व पुलिसकर्मी अवश्य मौजूद रहेंगे। पोलिंग के दौरान निर्वाचन आयोग की हिदायतों की दृढ़ता से पालना की जाए। इस विशेष पोलिंग की प्रक्रिया में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को विस्तार से बताया गया। इस मौके पर एसीईओ संदीप गोयल, प्लानिंग अधिकारी बिजेंद्र सिंह, मनोज कुमार के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




——————————————
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें