फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 172 लोगों को दी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
मेडिकल यूनिट के पास चेकअप करवाने पहुंचे लोग।
विज्ञापन
कैथल। नवीन जिन्दल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने शनिवार को जिन्दल हाउस कैथल में 172 लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। डॉ. बलविंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में रक्तचाप, मधुमेह समेत विभिन्न सामान्य बीमारियों की जांच की गई। जांच के बाद 119 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। वहीं 53 लोगों के रक्त और यूरिन के नमूनों की जांच भी मौके पर ही की गई। सांसद नवीन के कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट गांवों और कस्बों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी कर रही है। टीम पौष्टिक आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट कार्यरत हैं। इनमें दो यूनिट कुरुक्षेत्र जिले और एक यूनिट कैथल जिले में सेवाएं दे रही है। इन यूनिटों के माध्यम से ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके नजदीक ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।

मेडिकल यूनिट के पास चेकअप करवाने पहुंचे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें