फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मोबाइल मेडिकल यूनिट ने गांव देवबन में जांचा 52 लोगों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
गांव देबवन में मौजूद नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम
विज्ञापन
कलायत। शुक्रवार को मेडिकल वैन गांव देवबन में पहुंची। यहां आमजन ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ उठाया। मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सकों की टीम ने दोनों स्थानों पर मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार परामर्श दिया। इसके साथ ही जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गईं और मौके पर ही रक्त जांच की सुविधा भी प्रदान की गई। स्थानीय लोगों ने इस पहल को स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे घर तक पहुंचाने वाला एक सराहनीय और उपयोगी कदम बताया। शिविर के दौरान डॉ. बलिंद्र के नेतृत्व में 52 लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच करके दवाई गई और आठ व्यक्तियों के रक्त परीक्षण किए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी मरीजों को आवश्यक परामर्श और दवाइयां प्रदान की गईं। हल्का प्रभारी वीरेंद्र सारन ने बताया कि स्वस्थ कैथल अभियान के अंतर्गत लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

गांव देबवन में मौजूद नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें