पूंडरी। हरियाणा मनरेगा मेट मजदूर संघ की ओर से अपनी विभिन्न मांगों के लिए पूंडरी में पैदल यात्रा निकाली गई। यात्रा की अध्यक्षता संघ प्रधान नवीन कुमार ने की। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह पैदल यात्रा 2 जनवरी को सिरसा से शुरू हुई थी, जो चंडीगढ़ तक जाएगी। यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो चंडीगढ़ पहुंचकर लगातार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
मांगों में 31 दिसंबर 2025 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के तहत मनरेगा में कार्यरत सभी कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी का दर्जा देना, मस्टरोल पर मानदेय प्राप्त कर रहे मनरेगा मेट का पंचायत स्तर पर पद स्थायी कर नियमित नियुक्ति करना, श्रम विभाग से जोड़कर सभी लाभ देना शामिल है। यह पैदल यात्रा गांव मोहना से अहलूवालिया चौक व ब्रह्मानंद चौक पूंडरी होते हुए ढांड की ओर रवाना हुई। यात्रा में प्रदेश प्रवक्ता सतपाल टांक, मुकेश गुलियानी, चांदीराम, मोहन आदि मजदूर शामिल रहे। संवाद