21kht_33_गांव रोहेड़ा में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मनरेगा मजदूर
- फोटो : बहराइच में दिन भर छायी रही बदली
राजौंद। गांव रोहेड़ा के मनरेगा मजदूरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नए कानून का विरोध किया। मनरेगा मजदूरों ने मांग की नए कानून को रद्द करो और पुराने कानून नरेगा को बहाल किया जाए। मजदूरों ने बताया कि गांव रोहेड़ा में पिछले लगभग एक साल से ज्यादा समय बीत गया एक भी मस्टरोल जारी नहीं किया गया। हमारे पास मनरेगा के अलावा अन्य कोई काम नहीं है। मनरेगा ही परिवार का गुजारा करने का सहारा है। लेकिन सरकार अब इसे जी राम जी नाम देकर कानून को स्कीम के रूप में बदल कर मजदूरों के साथ सरेआम धोखा करना चाहती है। इसका हम विरोध करते हैं और सरकार से मांग करते हैं, मनरेगा कानून को बहाल करते हुए 200 दिन का काम 800 रूपए मजदूरी के साथ जो भी इसके मापदंड है वह लागू किये जाए, कार्यस्थल पर छाया पीने के पानी, दवाई, औजार आदि का प्रबंध करवा कर और मजदूर की इच्छा अनुसार समय पर काम दिया जाए। संवाद
21kht_33_गांव रोहेड़ा में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मनरेगा मजदूर- फोटो : बहराइच में दिन भर छायी रही बदली