पूंडरी। विधानसभा पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। करीब 56 लाख रुपये की लागत से शुरू की गई इन परियोजनाओं से स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा।
विधायक ने राजकीय स्कूल हाबड़ी में चारदीवारी निर्माण, राजकीय स्कूल डीग में दो शौचालय निर्माण, राजकीय स्कूल करोड़ा में चारदीवारी निर्माण तथा राजकीय स्कूल टयोंठा में दो शौचालय और चारदीवारी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत संगरौली को ट्रैक्टर-ट्रॉली, वॉटर टैंकर और मल्चर भी समर्पित किए गए, जिससे ग्रामीण विकास कार्यों को गति मिलेगी। इस अवसर पर करोड़ा मंडल अध्यक्ष सरोज प्रजापति, हाबड़ी सरपंच प्रतिनिधि गुरविंदर, करोड़ा सरपंच दिनेश, संगरौली सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद