फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विधायक ने की मूक-बधिर के इलाज के लिए मदद

Mon, 07 Jul 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने प्रताप गेट निवासी सन्नी धीमान के जन्म से मूक-बधिर चार वर्षीय पुत्र क्रियांश के इलाज के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। यह बच्चा बचपन से ही न सुन सकता है और न बोल सकता है। विधायक का यह कदम न केवल परिवार के लिए उम्मीद की किरण बना है, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है। आदित्य सुरजेवाला ने पीजीआई चंडीगढ़ में बच्चे के उपचार के लिए डॉक्टरों से संपर्क कर जरूरी परामर्श लिया और इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि क्रियांश को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। विधायक ने कहा कि सकारात्मक बदलाव लाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें