फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विधायक हंस ने गांवों का दौरा कर प्रबंधों को जांचा

Tue, 02 Sep 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच जाने के बाद आज गुहला से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने हलके के बाढ़ संभावित गांव उरलाना, कसौर, भाटियां, रत्ताखेड़ा लुकमान, सरोला व खंबेड़ा का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से घग्गर नदी के कमजोर बिंदुओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। विधायक ने कहा कि साल 2023 में घग्गर नदी के तट बांध टूटने से क्षेत्र के कई गांव में बाढ़ आ गई थी। इस बाढ़ में कई लोगों की जानें चली गई थी। हजारों एकड़ में खड़ी फसलें खराब हो गई थी। विधायक ने कहा कि इस बार भारी वर्षा को देखते हुए प्रशासन को पहले ही सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने दी जाएगी। गांव उरलाना के ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए गांव में एक जेसीबी मशीन का होना जरूरी है तो विधायक ने अधिकारियों को तुरंत जेसीबी उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। अपने दौरे के दौरान विधायक देवेंद्र हंस ने एसडीएम गुहला, सिंचाई विभाग के एससी सहित अन्य अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें