फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विधायक ने सौंपे 12 लाख रुपये के चेक

Sun, 03 Sep 2023 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी के कार्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री किसान व खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में कैथल से विधायक लीला राम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कृषि संबंधी कार्यों में दुर्घटनाग्रस्त हुए किसानों व मजदूरों को 12 लाख रुपये की सहायता राशि के चैक सौंपे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विधायक लीला ने कहा कि यह राशि उन्हीं व्यक्तियों को दी जाती है जो खेती या मजदूरी के दौरान प्रभावित हुए हैं ताकि उनके परिवार को कुछ राहत मिल सके। शनिवार को गुहणा निवासी पूनम व माजरा निवासी संतोष को 50-50 हजार रुपये, जसवंती निवासी अंजू, बाबा लदाना निवासी मोनटी, नोच निवासी पाला राम, खानपुर निवासी रुलदू राम, अमरगढ़ निवासी कार्तिक को लगभग 38-38 हजार रुपये के चेक वितरित किए।

उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस रिपोर्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का होना जरूरी है तथा अशक्तता की स्थिति में प्रमाण पत्र व अंग हानि होने की स्थिति में शेष बचे हुए अंग की फोटो प्रति दावे के साथ प्रस्तुत की जानी आवश्यक होती है।
विज्ञापन


इस दौरान मार्किट कमेटी सचिव बसाऊ राम ,मुकेश जैन, हरपाल शर्मा क्योडक, रामकुमार नैन, कुशलपाल सैन, जगा राम सैनी, सत्तू कठवाड़, राजेंद्र ठाकुर, सत्यवान मेहरा, पवन कसाना, प्रदीप भट्ट, संदीप शर्मा छोत, साहिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें