फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विधायक देवेंद हंस ने दिया धरने को समर्थन

विज्ञापन
धरने पर लोगों के साथ बैठे विधायक। - फोटो : मृतक अनस का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
विज्ञापन
कैथल। गुहला से विधायक देवेंद हंस ने खुराना रोड पर चल रहे ग्रामीणों और किसानों के धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया और विधानसभा में भी मुद्दे को उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को आमजन मांगों की तरफ ध्यान देकर समाधान करना चाहिए। खुराना रोड स्थित कचरा प्रबंधन प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग के लिए ग्रामीणों का धरना 31वें दिन भी जारी रहा। धरनारत ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन पर्यावरण और नियमानुसार तय मानकों की अनदेखी कर जबरदस्ती इस प्लांट में कचरा डलवा रहा है। उनका कहना है कि लगातार हो रही बारिश के बाद प्लांट के आसपास की स्थिति और खराब हो गई है जिससे किसानों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरने का नेतृत्व कर रहे दयाल सिंह मलिक ने कहा कि प्रशासन जबरदस्ती कचरा डालने पर जोर दे रहा है। उन्हें डीसी को लिखित में दिए हुए भी कई दिन बीत चुके हैं लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है।

धरने पर लोगों के साथ बैठे विधायक।- फोटो : मृतक अनस का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें