सीवन। क्षेत्र की बदहाल सड़कों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस मंगलवार को सीवन में धरना-प्रदर्शन करेंगे। धरना सुबह 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने शुरू होगा। इसके माध्यम से विधायक क्षेत्र की टूटी सड़कों और लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाएंगे। विधायक कार्यालय प्रभारी पाली सैनी ने बताया कि क्षेत्र की कई सड़कों की हालत लंबे समय से खराब है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे धरने में शामिल हों।