फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डिफेंस कॉलोनी में पेवर ब्लॉक गलियों का विधायक आदित्य सुरजेवाला ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
वार्ड 11 में गली का उद्घाटन करते विधायक आदित्य सुरजेवाला। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित डिफेंस कॉलोनी में विधायक आदित्य सुरजेवाला ने नवनिर्मित पेवर ब्लॉक गलियों का उद्घाटन किया। गली नंबर 8-बी और 9-बी में पेवर ब्लॉक का काम पूरा होने के बाद उद्घाटन किया गया। इस दौरान वार्डवासियों ने विधायक का स्वागत किया और विकास कार्य पूरा होने पर आभार जताया। वार्डवासियों ने बताया कि दोनों गलियों की हालत लंबे समय से खराब थी। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। बरसात के दिनों में जलभराव के कारण समस्या और बढ़ जाती थी। पेवर ब्लॉक लगने से अब लोगों को राहत मिलेगी और गलियों में आवाजाही भी सुगम होगी।
विज्ञापन

आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वार्ड नंबर 11 में भी कई विकास कार्य चल रहे हैं, जिन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि शहर के हर क्षेत्र में लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलें। विधायक ने कहा कि वे विपक्ष में होने के बावजूद कैथल हलके के विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत हैं। शहर हो या गांव, जहां भी बुनियादी सुविधाओं की जरूरत है, वहां विकास कार्य करवाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वार्ड पार्षद सुशीला शर्मा ने कहा कि गली नंबर 8-बी और 9-बी में पेवर ब्लॉक का काम पूरा होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि वार्ड में अन्य जरूरी विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर करवाने की मांग विधायक के समक्ष रखी गई है।
इस अवसर पर रामकुमार बरटा, ईश्वर नैन, भूप थुआ, रामेश्वर मास्टर, खजाना राम, चांदी राम, सतीश शर्मा, सुनील, पवन, सुरेंद्र शर्मा, कृष्ण मास्टर, सूरजभान जेई, उदयभान सहारण, मनफूल ढुल, संतोष देवी, सविता रानी, राजबाला और मूर्ति देवी सहित अन्य वार्डवासी मौजूद रहे।

वार्ड 11 में गली का उद्घाटन करते विधायक आदित्य सुरजेवाला। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें