कैथल। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने हरियाणा विधानसभा सत्र में बिल नंबर 22 को लेकर चिंता जताई और सरकार से चयन समिति के माध्यम से संशोधन की मांग की। उन्होंने बताया कि यह बिल आवासीय नियमितीकरण अधिनियम को औद्योगिक अव्यवस्था का रूप दे सकता है।
सुरजेवाला ने तीन प्रमुख पहलुओं पर आपत्ति जताई। एक औद्योगिक क्षेत्रों को नियमित करना: बिल में नई धारा 6(ए) जोड़कर “अनधिकृत औद्योगिक प्रतिष्ठानों” को नियमित किया जाएगा, जबकि पहले औद्योगिक क्षेत्र बहिष्कृत थे। उन्होंने कहा कि “एंटरप्राइज” की परिभाषा व्यापक है और दंडात्मक कार्रवाई आवेदन के साथ निलंबित मानी जाएगी। दो- बिल में न्यूनतम क्षेत्र, घनत्व व आवेदन प्रक्रिया जैसी स्पष्ट मानदंड नहीं हैं, जिससे पर्यावरणीय जोखिम बढ़ सकता है और तीन नंबर वैध उद्योगधारियों को कोई लाभ नहीं, जबकि अवैध उद्योग नियमित हो सकेंगे। सुरजेवाला ने चेतावनी दी कि यह बिल भविष्य में अवैध उद्योगों को प्रोत्साहित करेगा। सरकार से अपील की कि इसे चयन समिति को भेजकर पुनः विचार किया जाए। संवाद