फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह-शाम छाने लगी धुंध, होने लगा ठंड का अहसास

विज्ञापन
सोमवार सुबह के समय मौसम का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
कैथल। जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। तापमान में गिरावट के साथ सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ गया है। सुबह के समय हल्की धुंध भी छाने लगी है। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन सुबह घरों से निकलते समय और शाम को ठंड महसूस होने लगी है। मौसम में आए इस बदलाव को गेहूं की बिजाई और फसल के शुरुआती विकास के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।
किसानों के लिए यह समय रबी सीजन की फसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। धान की कटाई के बाद खेतों में गेहूं की बिजाई का काम चल रहा है। तापमान में कमी आने से गेहूं की फसल के अंकुरण और शुरुआती बढ़वार के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं की फसल के लिए सामान्य ठंड और उचित नमी लाभदायक रहती है। हालांकि किसानों को खेतों में नमी बनाए रखने और समय पर बिजाई करने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य का रखें ध्यान : डॉ जितेंद्र गिल के अनुसार मौसम में बदलाव के साथ सर्दी, खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। सुबह और शाम ठंड अधिक होने के कारण बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टरों के अनुसार सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। ठंडे खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों से परहेज करें तथा पर्याप्त पानी पीते रहें।

सोमवार सुबह के समय मौसम का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें