15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग और एक अन्य आरोपी को पकड़ा है। आरोपियों ने पहले लड़की का नहाते समय वीडियो बनाया और बाद में ब्लैकमेल कर पीड़िता से दुष्कर्म किया।
गुहला थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग और एक अन्य आरोपी को पकड़ा है। इस मामले में चौकी रामथली पुलिस प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की टीम ने जांच करते हुए एक 15 वर्षीय नाबालिग को निरुद्ध करने के अलावा 21 वर्षीय आरोपी लवप्रीत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुहला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत के अनुसार 15 जुलाई को दिन के समय पड़ोस के ही दो युवकों ने नहाते समय उसकी 15 वर्षीय बेटी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और बाद में वीडियो दिखाकर पीड़िता को डराया। इसके बाद लड़की को ब्लैकमेल किया। दोनों आरोपियों ने लड़की को रात के समय छत पर आने के लिए मजबूर किया और फिर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर गुहला थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया था। नाबालिग को अदालत के आदेशानुसार बाल सुधार ग्रह भेज दिया गया व आरोपी लवप्रीत को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।