फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक सवार से छीना बैग और नकदी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भाणा के पास बाइक सवार दो बदमाश एक युवक से बैग सहित नकदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। गांव कोयर जिला करनाल निवासी बिट्टू ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह लोन की निजी कंपनी में काम करता है। 08 अक्तूबर को वह अपने दोस्त गांव अलेवा निवासी राहुल साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पानीपत से उसके घर गांव अलेवा आए हुए थे। शनिवार सुबह वह अलेवा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव कोयर के लिए रवाना हुआ था। सुबह साढ़े चार बजे वह राजौंद पूंडरी रोड पर गांव भाणा के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने अपनी मोटरसाइकिल उसकी आगे अड़ाकर दिया। एक युवक के हाथ में पिस्टल थी। पिस्तौल के बल युवक ने उससे मेरा बैग, मोबाइल और हेल्मेट छीन लिए। बैग में जरूरी दस्तावेज और लगभग आठ हजार रुपये की नकदी थी। इसके अलावा एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान भी ले गए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें