फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 315 बोर की पिस्तौल और कारतूस सहित नाबालिग पकड़ा

Mon, 30 Mar 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रात्रिकालीन गश्त के दौरान सीआईए-1 ने कलायत क्षेत्र से एक नाबालिग को पकड़ा है। उसके कब्जे से 315 बोर की पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई कमलजीत सिंह की टीम रात्रिकालीन गश्त के दौरान जम्मू कटरा नेशनल हाईवे अंडर ब्रिज चंडीगढ़ हिसार रोड कलायत क्षेत्र में मौजूद थी। इस दाैरान पुलिस टीम को सूचना मिली की एक लड़का पंजाब की तरफ से पैदल पैदल जम्मू कटरा नेशनल हाईवे कैथल की ओर वाहनों से लिफ्ट लेते हुए आ रहा है। उसके पास अवैध देशी पिस्तौल है। इसके बाद उन्होंने जम्मू कटरा नेशनल हाईवे पंजाब दिल्ली रोड पर नाकाबंदी शुरू की दी। कुछ समय बाद एक लड़का पंजाब की तरफ से पैदल पैदल आते हुए दिखाई दिया। उसने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने लड़के को मौके पर ही काबू कर लिया गया। उसकी पहचान 17 वर्षीय किशोर सराय पुल खैरूद्दीन पुर जिला आजमगढ़ यूपी हाल निवासी प्रताप गेट कैथल के रूप में हुई। जांच के दौरान किशोर के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध पिस्तौल व 1 कारतूस बरामद हुआ। किशोर को शस्त्र अधिनियम तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें