फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंत्री के सामने रखी जाएगी सड़कों के सुधार की मांग

Thu, 06 Apr 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीरवार को स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता जिले के सभी शहरों के अधिकारियों, नप अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इस मौके पर वह शहरों में चल रही विकास परियोजनाओं सहित सात एजेंडों पर बैठक लेकर प्रगति की समीक्षा करेंगे। नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि मुख्य रूप से सड़कों के सुधार की मांग निकाय मंत्री के सामने रखी जाएगी।
विज्ञापन


नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को दिन भर बैठक की तैयारी में कर्मचारी व अधिकारी जुटे रहे। बताया गया कि मुख्य रूप से प्रॉपर्टी आईडी के मिलान के कार्य, अवैध कालोनियों सहित सात एजेंडों पर हुए काम की समीक्षा की जाएगी। सरकार का प्रयास है कि जल्द से जल्द अवैध कॉलोनियों को वैध कर लोगों को राहत प्रदान की जाए। इसी दिशा में आ रही अड़चनों पर मंत्री इस बैठक में बात करेंगे। साथ ही प्रॉपर्टी टैक्स संकलन के लिए प्रॉपर्टी आईडी के मिलान का जो कार्य अधूरा है, उसे भी जल्द से जल्द पूरा करने पर बात होगी।

नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि शहर में सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को राहत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बैठक में निकाय मंत्री के सामने मुख्य रूप से शहर के अंदर की खस्ताहाल सड़कों को फिर से बनाए जाने की मांग रखी जाएगी। इनमें चंदाना गेट से भगत सिंह, भगत सिंह चौक से बिजली घर चौक, भगत सिंह चौक से रेलवे गेट, छात्रावास रोड, सेक्टर 20 की खराब सड़कों सहित शहर की कई सड़कें शामिल हैं। साथ ही सिटी स्क्वेयर के काम को पूरा करने की मांग की जाएगी। इसमें संबंधित फर्म का टेंडर रद्द कर नए सिरे से टेंडर करवाए जाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय में खाली पड़े पदों पर स्टॉफ की नियुक्ति की मांग रखी जाएगी। नगर परिषद में एमई का पद एडीशनल चार्ज के भरोसे चल रहा है। भवन निरीक्षक हों या अन्य कई महत्वपूर्ण पद, ये खाली हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री से इस संबंध में बात करेंगे कि कैथल नगर परिषद में स्टॉफ की कमी से लोग परेशान न हों। इसके अलावा भी कई एजेंडों पर तैयारी की है। जिसे मंत्री से पूरा करवाकर लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें