फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जनसंवाद में गैर हाजिर रहने पर बिजली निगम के एसडीओ को राज्यमंत्री ने किया निलंबित

Sat, 02 Dec 2023 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाखौली गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में महिला और बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने गैर हाजिर रहने पर बिजली निगम के एसडीओ को निलंबित कर दिया। दूसरी ओर संबंधित एसडीओ का कहना है कि वे छुट्टी पर हैं और इस संबंध में निगम के अधिकारियों को पहले ही सूचना दी गई है।

जाखौली गांव में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में बिजली संबंधित शिकायतों की भरमार रही, लेकिन निस्तारण के लिए निगम की ओर से कोई अधिकारी नहीं होने पर राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने सख्त नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने मौके पर ही उपायुक्त प्रशांत पंवार को फोन कर बिजली निगम के एसडीओ को निलंबित करने के निर्देश जारी किए। राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन के हितों के लिए अनेकों योजनाएं लागू की गई हैं। बिजली निगम की जगमग योजना के तहत गांव में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति दी जा रही है। सरकार का मुख्य ध्येय है कि प्रत्येक जरूरतमंद को किसी न किसी योजना से लाभान्वित किया जाए और उसी दिशा में निरंतर कार्य चल रहा है। ऐसे में अधिकारियाें की तरफ से आमजन के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, निलंबित किए गए एसडीओ योगेश कुमार का कहना है वे फिलहाल छुट्टी पर गए हुए हैं। इस संबंध में उन्होंने निगम के अधिकारियों को पहले ही सूचना दी है। उनके स्थान पर दूसरे एसडीओ को प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं पूंडरी बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता सोमबीर भलोठिया का कहना है कि उन्हें इस मामले की सूचना मिली है, पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें