फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राज्यमंत्री ने की कलायत के विकास कार्यों की समीक्षा

Fri, 26 May 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कलायत विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि विकास परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को उनके विभागों में चल रही परियोजनाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित अवधि में विकास कार्यों को पूरा करवाते हुए आमजन की सुविधाओं को बढ़ाया जा सके। उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय विभाग, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई विभाग, बिजली निगम, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ वर्तमान में जारी विकास कार्यों की समीक्षा की तथा भविष्य में शुरू होने वाले कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करने संबंधी निर्देश जारी किए।
साढ़े चार घंटे चली बैठक में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। कुछ परियोजनाओं में हो रही देरी को लेकर उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि वह निर्धारित समय अवधि में उन्हें पूरा करवाने की चिंता करें। इसके बाद भी यदि कोई अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही बरतेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राजौंद नगर पालिका में मंजूर हो चुके 27 विकास कार्यों के टेंडर शीघ्र लगाने, पालिका के पास उपलब्ध 19 करोड़ रुपये की राशि के मुताबिक जरूरी विकास कार्यों की सूची बनाते हुए उनके एस्टीमेट तैयार करने, राजौंद में वातानुकूलित सामुदायिक भवन व ई-लाइब्रेरी बनाने को लेकर भी प्रस्ताव तैयार करने, कलायत नगर पालिका में चल रहे कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करवाने तथा नए विकास कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को इसका फायदा मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने राजौंद में एसटीपी व डब्ल्यूटीपी परियोजना के टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूरा करवाएं, जिसपर अधिकारियों ने अगले दो महीने में यह काम शुरू करवाने का भरोसा दिया। इसी प्रकार 15 करोड़ 83 लाख रुपये की राशि से कलायत एसटीपी से अमीन ड्रेन तक पाइप लाइन बिछाने के काम को शीघ्र शुरू करवाने के निर्देश दिए। यही नहीं बरवाला लिंक नहर से खेडी लांबा, पिंजुपुरा, शिमला, रामगढ पांडवा, ढूंढवा, कोलेखां, खरक पांडवा के जलघर तक पानी पहुंचाने के लिए 20 करोड़ 36 लाख रुपये की परियोजना ठेकेदार को अलॉट कर दी गई। उनके साथ जिला नगर आयुक्त कुलधीर सिंह, नगर पालिका कलायत सचिव पवन कुमार, नगर पालिका राजौंद सचिव नरेंद्र शर्मा, तहसीलदार दिनेश ढिल्लों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें