फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने की पोलियो अभियान की राजौंद में शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने रविवार को राजौंद के सरकारी अस्पताल में सब नेशनल पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत बच्चों को दवा पिलाकर अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष आयु तक के बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने के लिए प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदारी निभानी चाहिए, तभी हम सुरक्षा चक्र को मजबूत कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि आज के नौनिहाल कल के भारत के कर्णधार हैं और उनके स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का समाधान करने के लिए हम सभी को जागरूक रहना होगा।
विज्ञापन

रविवार को प्रदेश के छह जिलों में सब नेशनल पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियोरोधी की दवा पिलाने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत की गई। राज्यमंत्री ने इस अवसर पर चार नौनिहालों को पोलियोरोधी खुराक पिलाते हुए कहा कि सुरक्षा चक्र को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार निरंतर काम कर रहे हैं। यदि किसी भी नागरिक द्वारा पोलियो अभियान में लापरवाही बरती गई तो इसका नुकसान हमारे बच्चों को होगा। उन्होंने चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ सामाजिक-धार्मिक संगठनों से भी आह्वान किया कि वह तीन दिवसीय पोलियो अभियान के दौरान पांच वर्ष आयु तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो खुराक पिलाना सुनिश्चित करें।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विकास धवन, एसएमओ डॉ संदीप ने राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को बताया कि राजौंद क्षेत्र में 9000 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने के लिए पहले दिन 73 बूथ पर खुराक पिलाई जा रही है, जबकि अन्य दो दिनों में 252 वर्कर, 30 सुपरवाइजर, 4 मोबाइल व 4 ट्रांजिट टीमें शत-प्रतिशत बच्चों को खुराक पिलाएंगी। इस मौके पर भाजपा राजौंद मंडल अध्यक्ष कपिल दीक्षित, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कमल राणा, पार्षद जोनी राणा, पार्षद डा संजय व पार्षद अनुराग, मेडिकल अधिकारी डा विशाल भारद्वाज, पूजा देवी, बीना देवी, दर्शना, रामनिवास, विनोद कुमार, नीरज शर्मा, रामकुमार, अमित व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें