फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रवासी पक्षियों का कलायत से मोह हुआ भंग

Tue, 26 Nov 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कभी साइबेरियन पक्षियों की कलरव से गूंजने वाला कपिल मुनि सरोवर पूरी तरह से पक्षी विहीन है। कुछ वर्ष पूर्व तक को हजारों किलोमीटर का सफर तय करके प्रवासी पक्षी बड़ी संख्या में यहां डेरा डालते थे। नवंबर माह शुरू होते ही प्रवासी पक्षियों का यहां आना शुरू हो जाता था जिन्हें देखने के लिए दूर दूर से लोग पहुंचते थे।

बदलते समय के साथ न तो तालाब रहे और न ही पक्षी। तालाबों की गंदगी से शायद पक्षियों का मोहभंग हो गया और उन्होंने यहां तालाबों से किनारा कर लिया। पक्षी प्रेमी सुरेश गोयल ने बताया की दस वर्ष पूर्व तक यहां बड़ी संख्या में मुर्गाबी, शैलडक, पिंक टेल, रोजी पेलिकन, जांघिल, रफ और साइबेरियन सारस पहुंचते थे। उस समय तक कपिल मुनि सरोवर और उसके पास का पूरा क्षेत्र तालाब ही था। सरोवर से सटे साढ़े छह एकड़ क्षेत्र को पाट कर वहां एक खूबसूरत पार्क बना दिया गया।
विज्ञापन


बाकी बचे करीब सात एकड़ के कपिल सरोवर में पानी ही नहीं होता जिसके चलते प्रवासी पक्षियों का मोह भंग हो गया और उन्होंने कलायत को टाटा कर दिया।

गोयल ने बताया कि दो वर्ष पूर्व तक भी कुछ प्रवासी पक्षी कलायत के कपिल सरोवर में पहुंचते रहे हैं पर सरोवर में फैली गंदगी और पानी पर तैरती मरी मछलियों के कारण से उन्होंने भी यहां आना बंद कर दिया। इन तालाबों में भी नवंबर मास से प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू हो जाता था। बाद में तालाबों का दायरा सिकुड़ता गया और अधिकांश तालाब गंदगी का घर बन कर रह गए। इस समय केवल बीबड़ी माता तालाब व ढोबी तालाब में शुद्ध जल है पर पक्षी उनमें भी कोई नहीं आया। बाकी के बचे सभी तालाब जलखुंभी व गंदे दुर्गंधयुक्त पानी से भरे हैं।
विज्ञापन


पक्षी प्रेमियों ने मांग की है कि सरकार तालाबों के पुनरोद्धार की महत्वपूर्ण योजना के तहत कलायत के तालाबों को साफ किया जाए और ताकि एक बार फिर से प्रवासी पक्षी कलायत में आना शुरू हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें