पाई। पूंडरी रोड स्थित पाई गांव के पास मंगलवार देर रात एक अधेड़ व्यक्ति की अचानक मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान गांव पाई निवासी रोशन के रूप में हुई है, जो काफी समय से बीमार चल रहा था।
रोशन मंगलवार रात पूंडरी से अपने गांव पाई मोटरसाइकिल से लौट रहा था। बाइक गांव के ही जगदीश चला रहा था। जैसे ही वे पाई स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, पीछे बैठे रोशन ने अचानक मोटरसाइकिल रोकने को कहा। बाइक रुकते ही रोशन ने खून की उल्टी की और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
एक राहगीर से मोबाइल लेकर डायल 112 और परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार रोशन लंबे समय से अस्वस्थ था। बाइक चला रहा जगदीश भी सदमे में है। संवाद