संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चीका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतक पोस्टमार्टम कराने के बाद शवर परिजनों को सौंप दिया।
चीका थाना में दी गई शिकायत में डेरा भाग सिंह गुहला निवासी भगवती प्रसाद ने बताया कि 24 सितंबर को शाम के समय जब दीनदयाल भवानी मंदिर के निकट से गुजर रहा था। चालक ने अपने ट्रैक्टर को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए दीनदयाल की बाइक को चपेट में ले लिया।
हादसे में गंभीर रुप से घायल 45 वर्षीय दीनदयाल की मौके पर ही मौत हो गइ। इस हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।