पूंडरी। गांव भाना में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पूं
डरी थाना के एडिशनल एसएचओ देव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को कैथल के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। उसकी पहचान के लिए आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने पर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यदि पहचान नहीं हो पाती है तो सामाजिक संस्थाओं की मदद से अंतिम संस्कार कराया जाएगा। वहीं, फरार वाहन चालक की तलाश और हादसे की जांच जारी है।संवाद