कैथल/राजौंद। श्री गुरु नानक गर्ल्स पब्लिक स्कूल की कई खिलाडि़यों ने राष्ट्र स्तरीय ताइक्वांडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में कई खिलाड़ाों ने पदक हासिल किए। इनमें मन्नू, प्रीत, तन्नू ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। उधर, पूंडरी मार्ग पर स्थित एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल की दिव्या ने भी ताइक्वांडों में बेहतरीन प्रदर्शन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
कृतिका ने रजत पदक व कृतिका ने रजत पदक हासिल किया। यह राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता का गोवा में हुई। स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधक मिस्टर बलविंदर सिंह पूनिया, दीपक गोयल और महेंद्र पाल गर्ग, प्रिंसिपल शाइनी क्वात्रा ने खिलाडिय़ों का सम्मान किया। प्रधानाचार्या ने खिलाड़ी कोच विक्रम कादयान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि हमारे स्कूल के बच्चे नित नए कीर्तिमान स्थापित कर विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर हरप्रीत कौर मनजिंदर कौर, वंदना, पिंकी रमनदीप कौर, शिखा सोनिया व ईशु मौजूद रही।
उधर, राजौंद में पूंडरी मार्ग पर स्थित एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल में सब जूनियर महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छात्रा दिव्या ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाकर प्रदेश का नाम रोशन किया। गोवा में हुई राष्ट्रीय यूथ सब जूनियर महिला ताईक्वांडो प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण व रजत पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। गोवा में सात से नौ अप्रैल तक चली राष्ट्रीय यूथ जूनियर महिला ताईक्वांडो प्रतियोगिता में एसडीएम स्कूल में पढऩे वाली छात्रा दिव्या ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इससे पहले छात्रा दिव्य का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। स्कूल के चेयरमैन अभिषेक शर्मा, स्कूल एचओडी संजीव कुमार शर्मा, प्रिंसिपल मनीषा शर्मा, जसविंद्र सिंह, कोच रामप्रकाश शर्मा ने दिव्या को शुभकामनाएं दी।